हमारी 10 सूत्रीय मांगें
- सभी कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिलें।
- मानदेय “कंट्रीब्यूशन सिस्टम” पर अविलंब रोक लगे।
- सभी कैडरों का मानदेय कम से कम 25 हजार और सेवा नियमित हो।
- मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना एवं झारखंड की मईयां सम्मान योजना की तर्ज पर सभी जीविका दीदियों को 5000 हजार मासिक भत्ता मिले।
- सभी कैडरों का क्षेत्र भ्रमण भत्ता कम से कम 3000 हो।
- सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को क्रमशः संकुल (C.L.F) स्तर पर 500, ग्राम संगठन (V.O) स्तर पर 300, स्वयं सहायता समूह (S.H.G) स्तर पर 200 रुपये बैठक भत्ता मिले एवं उनके मिलने वाले यात्रा भत्ता में 50% की वृद्धि हो।
- पांच साल पुराने सभी जीविका दीदियो का ऋण माफ हो।
- परियोजना में तीन साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था हो।
- सभी कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरों को बिशेष अवकाश (S.L), मातृत्व अवकाश, 2 लाख का मेडिक्लेम एवं 5 लाख का डेथ क्लेम मिले।
- काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे और धमकी देने वाले पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई हो एवं हड़ताल के दौरान निष्कासित कैडरों को पुनः बहाल किया जाय।

